Header Banner

मंदिर में की पूजा अर्चना, युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

BY — October 13, 2013

कटारिया के जन्मदिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

131016Udaipur. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य‍ में सुबह उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर पथ संचलन में भाग लिया वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 70 वें जन्म दिवस पर 70 यूनिट रक्तदान किया।

131017131018भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मोहम्मद रियाज राही ने बताया कि अंजुमन चौक में इस दौरान आतिशबाजी की गई। कटारिया को लड्डुओं से तौला गया। 102 वर्षीय हज्जानी धापू बाई ने कटारिया की उम्रदराजी की कामना की। और चुनाव में भाजपा सरकार बनने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व  जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला ने किया। इस दौरान कुंतीलाल जैन, इकराम कुरैशी, अजीज मिस्त्री, इरशाद चैनवाला आदि मौजूद थे।

131019भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री  जितेश कुमावत ने बताया कि भाजयुमो अध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री एवं जिला महमंत्री गजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में सेवा भारती चिकित्सालय में हुए रक्ततदान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, लीगल सेल संयोजक अशोक सिंघवी,  उपाध्यक्ष लवदेव बागडी, गोपाल जोशी, हेमन्त दया, जयेश चम्पावत, मोहन डांगी, औंकार मेनारिया,  मयंक कोठारी, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply