Header Banner

उदयपुर का बाल वैज्ञानिक अर्जुन पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

BY — October 15, 2013

151009Udaipur. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के आठवीं के छात्र अर्जुन सुथार ने नई दिल्ली में आयोजित तीसरे नेशनल लेवल एक्जिबिशन एवं प्रोजेक्ट कम्पीटिशन में भाग ले कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण मेहता ने बताया कि इंस्पायर्ड अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर इनका चयन जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में किया गया। दिल्ली में इन्हें दो हजार पांच सौ रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र पदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा आयोजित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply