कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

BY — October 15, 2013

मास्टर प्लान में डेढ़ लाख परिवारों को मिली राहत

OLYMPUS DIGITAL CAMERAUdaipur. उदयपुर के आगामी मास्टर प्लान में झील निर्माण निषेध क्षेत्र की सीमा 100 मीटर करने पर और उदयपुर के करीब 1,50,000 परिवारों को गहलोत सरकार द्वारा राहत देने पर शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया आदि का अभिनंदन किया गया।

वार्ड 7 के अहमद हुसैन कॉलोनी के नागरिकों ने कौमी एकता कमेटी के सदर अशरफ झिलानी के नेतृत्व में लोगों ने कहा कि गत दिपावली पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झील निर्माण निषेध क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील का वादा किया था। नगर विकास प्रन्यास उदयपुर ने जो नया मास्टर प्लान घोषित किया, उसमें झील निर्माण निषेध क्षेत्र की सीमा सिर्फ 100 मीटर करने पर मुख्यमंत्री व कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि गरीबों की सच्ची हमदर्द सिर्फ कांग्रेस पार्टी है जिसको देश के विकास के साथ-साथ, देश के नागरिकों की भी चिन्ता है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखाड़िया व पूर्बिया ने कहा कि कांग्रेस जो भी वादे करती है, उन्हें शत-प्रतिशत पूरा करती है। कांग्रेस ही देश के विकास का पर्याय है। इस अवसर पर इदरीस खान, साबिर हुसैन, साबिर बा, मो. रफी शाह, सलमा बेगम, मल्का आपा, रूबिना खान, मेमूना बेगम, रईसा खान, शहर जिला उपाध्यक्ष शंकर भाटिया, बतुल हबीब, महामंत्री दिनेश दवे, सचिव रंजना साहू सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *