Header Banner

ईवा 18 से, देश भर से आएंगी महिला उद्यमी

BY — October 15, 2013

अनुपम महिला क्लब का आयोजन, 75 स्टॉलें लगेगी

151004Udaipur. समाज सेवी महिलाओं का क्लब अनुपम महिला क्लब द्वारा प्रतिवर्ष महिला उत्थान हेतु स्वरोजगार को प्रेरित करने के उद्देश्य से लगाया जाने वाला मेला ईवा-2013 इस वर्ष 18 से 20 अक्टूबर तक फील्ड क्लब में लगेगा। मेले में स्थानीय सहित देश के विभिन्न स्थानों से महिला एवं पुरूष उद्यमी विभिन्न उत्पादों की 75 स्टॉलें लगाएंगे।

क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बताया कि 50 वर्ष पुराने इस क्लब द्वारा गत 7 वर्षो से लगातार मेला लगाया जा रहा है। मेले के आयोजन के पीछे मूल उद्देश्य यही है कि विशेषकर महिला उद्यमियों को एक ऐसा मंच मिले जहां उनके द्वारा उत्पादित वस्तु उचित दामों पर सीधे ग्राहक के हाथों में पहुंचे। मेले के प्रति जनता को आकर्षित करने हेतु प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। मेले के प्रति आकर्षक के लिए 20 रूपयें का एक रेफल टिकिट भी रखा गया है जिस पर अंतिम दिन ड्रा निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त 5 हजार रुपए की खरीद पर ग्राहक को एक लक्की कूपन भी दिया जाएगा जिसका प्रतिदिन ड्रा निकाल कर विजेता को हाथों हाथ पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। मेले से प्राप्त आय का उपयोग भी निर्धन बालिकाओं की शिक्षा,निर्धन महिलाओं के कल्याण सहित महिलाओं पर ही किया जाएगा।
क्लब उपाध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि मेले में उदयपुर सहित जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर, दिल्ली की महिला एंव पुरूष उद्यमी साड़ी, सलवार सूट, रजाई, चद्दर, ज्वैलरी, होम डेकोर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गृह उपयेाग की वस्तुएं, साज-सज्जा, वेट लॉस मशीन, शॉल, फुटवियर तथा फूड कोर्ट की 75 स्टॉलें लगाई जाएंगी। आयोजकों की ओर से प्रत्येक स्टॉलधारक को पानी, चाय की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
क्लब की पिंकी माण्डावत ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर में हाऊजी तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे। अंतिम दिन 20 अक्टूबर को रात्रि में रेफल टिकिट पर ड्रा निकाला जाएगा। रेफल टिकिट पर प्रथम पुरूस्कार के रूप में टीवी, द्वितीय पुरूस्कार फूड प्रोसेसर, तृतीय पुरूस्कार के रूप में गोदरेज तिजोरी सहित 10 पुरस्कार रखे गये हैं।
क्लब सचिव प्रेमा दोशी ने बताया कि मेले की सुचारू व्यवस्था के लिए सुरक्षा गार्ड उपलब्ध रहेंगे। फायर ब्रिगेड, जरनेटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होनें बताया कि क्लब वर्ष दर वर्ष सफलता के पायदान पर चढ़ रहा है जिस कारण आज इस मेले में स्थानीय महिला उद्यमियों के अलावा अब राष्ट्रीय स्तर के उद्यमी भाग लेने लगे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply