Header Banner

महिला चिकित्सक ने छात्र को मारी टक्कर

BY — October 15, 2013

151016Udaipur. गोवर्धन विलास थानांतर्गत एकलिंगगढ़ छावनी के सामने डाइट के बाहर महिला चिकित्सक ने एक छात्र को टक्कर मार दी। छात्र के दोनों पैरों में फ्रेक्चर बताया गया है वहीं कार चालक महिला चिकित्सक को भी मामूली चोट आई।

151015151017जानकारी के अनुसार गोवर्धनविलास की ओर से आ रही एक अल्टो कार ने डाइट के बाहर दोपहर बाद एक छात्र को टक्कर मार दी। इससे छात्र को जोरदार चोटें आई। इससे आसपास खडे़ अन्य छात्र आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। मौके पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस पहुंची और चिकित्सक को थाने ले गई। आरोप है कि महिला चिकित्सक मोबाइल पर बात कर रही थीं।

151018

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply