कांग्रेस से नाराज है व्यापार जगत : कृष्णावत

BY — October 16, 2013

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने कहा, नहीं बनाई नई व्यापारिक नीतियां

161003Udaipur. पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों के हित में कोई नई योजना नहीं बनाई और न ही व्यापारियों के विकास को लेकर कोई नई नीतियों को लागू किया। यही कारण है कि व्यापार जगत से जुडे़ लोग कांग्रेस सरकार से नाराज है।

यह दावा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीरसिंह कृष्णावत ने बुधवार को पत्रकारों के समक्ष किया। उन्होंने कहा कि सुखेर की मार्बल मंडी आज इतने बरसों बाद भी कृषि भूमि पर बसी हुई है। इसका रूपांतरण आज तक नहीं हो पाया जिससे व्यवसायियों को वित्तीय सहायता तक नहीं मिल सकती। गत दिनों केसरियाजी की ग्रीन मार्बल मंडी में चार दिन तक काम पूरा ठप पड़ा रहा लेकिन सरकार या प्रशासनिक अमले ने कोई जानकारी नहीं ली। उद्योगपतियों ने अपने स्तर पर मामले का हल निकाला और काम शुरू किया। जब ये सब करना पडे़ तो सरकारी नियंत्रण रहा ही नहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की बीते पांच सालों में कमजोर खनन नीति  के कारण खानों का आवंटन नहीं किया। इसके अतिरिक्त छोटे व मझले व्यापारियों  के उत्थान के लिये  भी राज्य सरकार ने कोई विशेष प्रयास नहीं किए है। राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में अन्य प्रदेशों की तुलना में पिछडा़ राज्य घोषित हुआ है। मार्बल और अन्य बडे उद्योगों की बात करें तो बिजली की अघोषित कटौति और बढी हुई बिजली की दरों से कई व्यापारियों ने अपना व्यापार कर दिया है तथा कई बंद होने के कगार पर हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सस्ते प्याज आंदोलन से राज्य सरकार ने एक ही दिन में प्याज की कीमतों में 31 रुपए किलो की कमी की जिससे आमजन को इससे लाभ हुआ। उन्होंिने कहा कि जब भाजपा व्याकपार प्रकोष्ठ  ने 40 रुपए में बेचे, सरकार ने उसी दिन 39 रुपए में उपभोक्ताह भंडार पर प्या‍ज उपलब्ध  कराए। उसके बाद कई दिनों तक प्यााज बाजार से गायब ही हो गया।
उन्होंने बताया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के हितार्थ आगामी विधानसभा चुनाव में  व्यापारिक संगठनों को साथ लेकर चुनाव प्रचार में उतरेगा। सभी संभागीय मुख्यालयों पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा अलग- अलग दल गठित कर भाजपा की व्यापारिक नीतियों से व्यापारियों को रूबरू करवाया जायेगा। प्रेसवार्ता में विनोद बंसल, कमल नाहर, सतीश अग्रवाल, रिषभ जैन, प्रतापसिंह आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *