स्वतंत्रता सेनानी आचार्य का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

BY — October 20, 2013

201005Udaipur. भारत छोडो़ आन्दोलन में सक्रिय भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी प्रतापलाल आचार्य की रविवार को उदयपुर के अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मासन से अन्त्येष्टि की गई।

अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली जो प्रमुख मार्गों से होते हुए अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पहुंची। ज्येष्ठि पुत्र जगदीश ने मुखाग्नि दी।

201006इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल ने मातमी धुन के बीच तीन राउण्ड फायर कर अंतिम सलामी दी। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, लक्ष्मी नारायण पंड्या सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने श्रृद्घाजंलि अर्पित की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *