निर्जल निराहार रहेंगी सुहागिनें

BY — October 21, 2013

पति की दीर्घायु की कामना के लिए मनाएंगी करवा चौथ

211018Udaipur. वैसे तो महिलाएं पति से अपनी बात मनवा ही लेती हैं लेकिन हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा की भाषा में बात करें तो उनकी जिद हर हाल में पूरी करने का दिन यानी करवा चौथ मंगलवार को मनाया जाएगा। सुहागिनें पति की दीर्घायु की कामना से व्रत रखेंगी।

दिन भर निर्जल, निराहार रहकर शाम को चन्द्रमा को अर्घ्य देकर कथा सुनेगी और फिर पति के हाथों पानी की पहला घूंट पीकर व्रत खोलेंगी। शहर में सोमवार को इस कारण खासी भीड़ रही। सामूहिक उद्यापन भी होंगे। कथा श्रवण भी होगा तथा चौथमाता की पूजा इत्यादि की जाएगी। करवा चौक की पूर्व संध्या में सुहागिनों ने सुहाग सामग्री क्रय की। करवे खरीदे गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *