‘मोदी’ सभा की तैयारियां जोरों पर

BY — October 22, 2013

युवा मोर्चा के राष्ट्रींय अध्यक्ष ठाकुर पहुंचे उदयपुर

221005Udaipur. शनिवार को शहर के भंडारी दर्शक मंडप में प्रस्ताुवित जनजाति सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हैं। गांधी ग्राउंड में भी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। युवा मोर्चा के राष्ट्री य अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मंगलवार को उदयपुर पहुंचे।

पार्टी कार्यालय में इस संबंध में आयोजित तैयारी बैठक में राज्य  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस की विदाई में ही देश की जनता का भला है। वर्षों से योजनाओं के नाम पर शोषण करना कांग्रेस की नीति एवं नीयत रही है। कांग्रेस सरकार को हटाने का आह्वान करने हेतु 26 अक्टूबर को उदयपुर आ रहे नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया की रैली एवं आमसभा में प्रत्येक घर से जन-जन पहुंचें। पार्षद सेतु का कार्य कर घर-घर सम्पर्क कर निमन्त्रण दें। बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने समस्त आयोजन की जानकारी, सचेतक पारस सिंघवी ने वार्डवार योजना एवं महापौर रजनी डांगी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
221001ठाकुर का स्वागत : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्री य अध्येक्ष अनुराग ठाकुर का उदयपुर स्थित महाराणा हवाई अड्डे पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य  स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से महंगाई, भ्रष्टाचार की जननी अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुशील जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, शहर जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
1000 वाहनों से पहुचेंगे कार्यकर्ता : भाजपा गिर्वा मण्डल के कार्यकर्ता 1000 दुपहिया वाहनों से 26 अक्टूबर को मोदी की अगुवाई में होने वाली आमसभा में पहुंचेंगे। मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत ने बताया कि रैली दो स्थानों से रवाना होगी। पहला हर्ष पैलेस से लगभग 600 दुपहिया वाहनों से कार्यकर्ता रवाना होकर सूरजपोल, कुम्हारों का भट्टा होते हुए अशोक नगर से देहलीगेट पहुचेंगे। दूसरा सीसारमा उपमण्डल से लगभग 400 दुपहिया वाहनों से कार्यकर्ता अम्बामाता राड़ाजी बावजी, फतहसागर, स्वरूपसागर होते हुए देहलीगेट पहुचेंगे, जहां से दोनों रैलियां मिलकर लगभग 1 बजे टाउनहॉल पहुंचेगी। 2 बजे से भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली में गिर्वा मण्डल के सभी 1000 दुपहिया वाहन भाग लेंगे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में मोर्चा के विभिन्‍न मंडलों को शहर के सभी चौराहे सजाने की जिम्‍मेदारी दी गई है। अलग अलग पदाधिकारियों के नेतृत्‍व में शहर के सभी चौराहे 26 अक्‍टूबर को सजाए जाएंगे। भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता केसरिया रंग के टीशर्ट पहनेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *