हिन्द जिंक : दूसरी तिमाही में भी बढ़ा चांदी का उत्पादन

BY — October 23, 2013

खनिज धातु का रिकॉर्ड उत्पादन
80 प्रतिशत अंतरिम लाभांश की घोषणा

Agnivesh Agarwal-1Udaipur. वेदान्ता रिसोर्सेज पीएलसी की हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने मुम्बई में निदेशक मण्डल की बुधवार को हुई बैठक में 30 सितम्बर 2013 को समाप्त छमाही व दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। इसमें दूसरी तिमाही में खनिज धातु उत्पादन, बिक्री योग्य, सीसा-जस्ता तथा चांदी उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि की है। कंपनी की उत्पादन में वृद्धि के साथ ही 80 प्रतिशत अंतरिम लाभांश की भी घोषणा कर दी गई है।

हिन्दुस्तान जिंक के चेयरमैन अग्निवेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में मार्केट एन्वायरमेंट चुनौतीपूर्ण, जोखिक एवं अनिष्चितताओं से परिपूर्ण है। आज हमारा सम्पूर्ण ध्यान कंपनी की परियोजनाओं की स्थिरता पर है तथा कंपनी की खनन उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी को बनाए रखने के लिए हम प्रतिबद्ध है। दूसरी तिमाही में खनित धातु का उत्पादन 221,646 एम.टी. हुआ जो गतवर्ष की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष कंपनी ने 190,491 एमटी खनित धातु उत्पादन किया था। छमाही में खनित धातु का उत्पादन 459,471 एम.टी. हुआ है जो इसी अवधि में गत वर्ष 377,133 था। कंपनी के खनिज धातु उत्पादन में वृद्धि रामपुरा आगुचा खान का विस्तार एवं जावर खदान में खनन उत्पादन प्रारंभ होने के परणिास्वरूप हुआ है।
जस्ता धातु के क्षेत्र में, दूसरी तिमाही में कंपनी ने 194,814 एम.टी. तथा छमाही में 367,814 एम.टी. रिफाईन्ड धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमश: 28 प्रतिशत एवं 19 प्रतिशत अधिक  है। सीसा धातु के धातु के क्षेत्र में, दूसरी तिमाही में कम्पनी ने 28,978 एमटी तथा छमाही में 56,445 एमटी रिफाइन्ड धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि के दौरान हुए उत्पादन की तुलना में क्रमश: 29 प्रतिशत एवं 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। तिमाही के दौरान उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि कंपनी के स्मेल्टर्स ऑपरेशंस की प्रचालन क्षमता में वृद्धि के फलस्वरूप हुई। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 81 एमटी तथा छमाही में 160 एमटी चांदी धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में क्रमशः 14 प्रतिशत तथा 12 प्रतिशत अधिक है। चांदी उत्पादन में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण ‘खनिज अयस्क’ में चांदी की प्रतिप्राप्ति अच्छी होना है।
दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने क्रमशः 3,521 करोड़ रु. का राजस्व तथा 1,640 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो गत वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में क्रमशः 25 प्रतिशत तथा 7 प्रतिशत अधिक दर्शाता है। कम्पनी के निदेशक मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 80 प्रतिशत अंतरिम प्रतिशत लाभांश घोषित किया है जो 2 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 1.60 रु. है। लाभांश भुगतान की तिथि 29 अक्टूबर, 2013 निर्धारित की गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *