Header Banner

बग्घी में सवार होकर निकलेंगे कटारिया-वसुंधरा

BY — October 23, 2013

मोदी सभा की तैयारियां

231008Udaipur. भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 अक्टूबर शनिवार को गांधी ग्राउंड में होने वाले जनजाति सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री पद के भाजपा दावेदार नरेन्द्र मोदी की आमसभा में कटारिया-वसुंधरा शहर से निकलने वाली रैली में बग्घीज में सवार होकर निकलेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को करीब डेढ़ बजे कार्यकर्ता पंक्तिबद्ध हो रैली के रूप में टाऊनहॉल से निकल कर बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत, मुखर्जी चौक, बड़ाबाजार, घण्टाघर, हरवेनजी का खुर्रा, हाथीपोल, चेटक होते हुए गुरु गोविन्द सिंह स्कूल की तरफ से गांधी ग्राउण्ड में प्रवेश करेंगे। रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते बग्घी में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
पार्टी के जनजाति मोर्चे के हजारों कार्यकर्ता जो करीब 39 विधानसभा क्षेत्रों से इस आयोजन हेतु उदयपुर की ओर अग्रसर होंगे। रैली में विधानसभावार एवं मण्डलशः कार्यकर्ता बैनर, ध्वज के साथ पंक्तिबद्ध हो पारम्परिक वेशभूषा, लोकगीतों और परम्परागत वाद्ययंत्रों, ढोल-नंगाड़ों, थाली-मादल आदि के साथ नृत्य करते चलेंगे। मार्ग में विभिन्न समाजों, संगठनों, प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत द्वार लगा, पुष्पवर्षा कर जनजाति कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं उत्साहवर्द्धन करेंगे। मार्ग में जगह-जगह रैली के कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेयजल, शर्बत, मिल्करोज़, अल्पाहार एवं छाछ की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं को लाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों में सघन सम्पर्क कर रहे हैं।
आयोजन की सफलता हेतु जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, महापौर रजनी डांगी, मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत, कुन्तीलाल जैन, चन्द्रसिंह कोठारी, मोतीलाल डांगी, विधायक बाबुलाल खराड़ी, राजेन्द्र बोर्दिया, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, महामंत्री डॉ. गीता पटेल, रोशनलाल जैन, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, नानालाल अहारी, चुन्नीलाल गरासिया, महावीर भगोरा, फूलसिंह मीणा, वन्दना मीणा आदि पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर इस आयोजन हेतु अधिकाधिक संख्या में जनजाति कार्यकर्ताओं एवं शहर के कार्यकर्ता, आमजनता को आमंत्रित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply