अहमदाबाद-जयपुर से आकर गीतांजलि में करवाई बाईपास सर्जरी

BY — October 25, 2013

251009Udaipur. गीताजंलि हॉस्पीटल में बढ़ती ह्दय रोग के ईलाज की सुविधाओं के चलते अब अहमदाबाद व जयपुर शहर तक से ह्दय रोगी उदयपुर आकर गीतांजलि हॉस्पिटल में  बाईपास सर्जरी तक करा रहे हैं।

हाल ही में अहमदाबाद और जयपुर में एन्ज्यिोग्राफी करवाने के बाद गीतांजलि हॉस्पीटल में लगातार पांच मरीज यहां आकर आ कर गीतांजलि हॉस्पीटल में बाईपास सर्जरी करवाकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मरीजों का कहना है कि उचित दामों में उच्च गुणवत्ता का काम जब यहीं हो रहा है तो फिर क्यों बाहर जाएं। मध्यप्रदेश के एक चिकित्सक के पिता वाल्व रिप्लेसमेंट और बाईपास सर्जरी यहां करवा चुके हैं वहीं अहमदाबाद तीन मरीज व जयपुर के दो मरीजों ने अपने शहर से एन्जियोग्राफी करवाकर गीतांजलि में बाईपास सर्जरी करवाना उचित समझा।
गीतांजलि की ह्दय रोग का उपचार करने वाली कुशल टीम में सर्जन डॉ. संजय गांधी एवं एनेस्थेरसियोलोजिस्ट डॉ. अंकुर गांधी, डॉ.कल्पेश मिस्त्री  एवं आईसीयू का समर्पित एवं अनुभवी स्टाफ  ने उक्त सर्जरी की। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों में डॉ. सी. पी. पुरोहित एवं डॉ. हरीश सनाढ्य की उचित सलाह पर अधिकांश मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *