झण्डे हटाने पर गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ता

BY — October 25, 2013

प्रशासनिक अधिकारियों से बहस

251012Udaipur. बड़ी शिद्दत के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गत रात चौराहों को सजाया लेकिन आचार संहिता के डंडे के चलते सुबह प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम के दस्ते  ने पार्टी झण्डे, बैनर आदि हटा दिए। इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर पहले निगम एवं फिर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

251011251014शनिवार को जनजाति सम्मेरलन एवं प्रधानमंत्री पद के भाजपा दावेदार नरेन्द्रे मोदी की आमसभा को लेकर भाजयुमो ने विभिन्नम मंडलों को शहर के चौराहे सजाने का जिम्मान दिया था। गत रात्रि सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर के चौराहों को भगवा एवं पार्टी के झण्डों  से पाट दिया। सुबह चौराहे देखते ही आपत्तियां शुरू हो गई। आचार संहिता के उल्लं घन की निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पर उन्हों ने सभी चौराहों से तुरंत प्रचार सामग्री हटवाई। दोपहर में विधायक गुलाबचंद कटारिया एक ओर सभा को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे वहीं दूसरी ओर आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता निगम एवं कलक्ट्रेतट में प्रदर्शन कर रहे थे।

251013प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से बहस भी हुई लेकिन अंततोगत्वात प्रचार सामग्री हटानी ही पड़ी। भाजयुमो के शहर जिलाध्याक्ष जिनेन्र्ई  शास्त्री  के नेतृत्व  में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेहट में हाय हाय के नारे भी लगाए। इस दौरान महामंत्री नरेश वैष्णव, लवदेव बागड़ी, अशोक सिंघवी, मयंक कोठारी जयेश चम्पावत, मण्डल अध्यक्ष हेमन्त दया, मोहन गुर्जर, कमलेश प्रजापत, सुनील व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर भाजपा शहर जिला ने सुरक्षा व आचार संहिता के नाम पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सजावट को मनमर्जी तरिके से उतारने की कड़ी निन्दा की है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *