शहर कांग्रेस की शांति, सदभावना रैली

BY — October 28, 2013

281004Udaipur. शहर जिला कांग्रेस बी ब्लॉीक की ओर से शांति सदभावना यात्रा सोमवार को निकाली गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने जनता को सरकार की लोककल्याणकारी ऐतिहासिक योजनाओं की जानकारी देते हुए शांति, सदभावना व भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

ब्लॉक प्रवक्ता किशनसिंह राठौड़ ने बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया के नेतृत्व में यात्रा चेतक सर्कल से शुरू हुई जो मधुवन, कृष्णपुरा, सरदारपुरा, सेन्टपॉल, भूपालपुरा, अशोक नगर, शक्तिनगर होते हुए शास्त्री सर्कल पर संपन्नभ हुई। यात्रा का जगह-जगह वार्ड 50, 51, 52, 53 में जनता ने स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिये रणनीति बनाई एवं सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। यात्रा में शराफत खान, कमल नयन खण्डेलवाल, राजेश जैन, राहुल व्यास, ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दिकी, गोपाल समदानी, वरिष्ठ कांग्रेसी अम्बालाल नायक आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *