यूसीसीआई में मनाया दीपावली स्नेह मिलन

BY — October 28, 2013

281003Udaipur. उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा दीपावली स्नेह-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अब तक इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा होने वाले कार्यक्रम से हटकर इस बार सदस्यों के परिजनों ने ही प्रस्तुतियां दी।

पर्यावरण पार्क में हुए समारोह में यूसीसीआई की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का भी अभिनन्दन किया गया। समारोह में सदस्यों ने स्नेहभोज के दौरान चेम्बर के सदस्यों व उनके परिवार के सदस्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनन्द उठाया। चैम्बर के सदस्य कलाकारों द्वारा तीन घंटे का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें आशीष छाबडा, प्रिया छाबडा, प्रशान्त जैन, नक्षत्र तलेसरा, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, निराली जैन, रविश माण्डावत, पूजा माण्डावत, वैभव राठौड़, परिणिता एवं छवि चौधरी, उर्वशी सिंघवी, सुहानी सिंघवी के गाये फिल्मी व गैर फिल्मी गानों तथा नृत्य का सदस्यों ने लुत्फ उठाया। मिमिक्री कलाकारों ने ”कॉमेडी नाइट्स विद कपिल“ तथा अन्य टीवी एवं फिल्मी कलाकारों की पैरोडी प्रस्तुत कर समां बांध दिया। यूसीसीआई की सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजन सब कमेटी की चेयरपर्सन रीना राठौड़ व सदस्य शिल्पा बापना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन करने के साथ प्रस्तुतियां भी दी।
281002गत वर्ष के दौरान उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र में अर्जित विशिष्ट उपलब्धियों अथवा पुरस्कार या अवार्ड सम्मान प्राप्त करने वाले चेम्बर सदस्यों का यूसीसीआई द्वारा सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया जिनमें जे.के. टायर्स, पायरोटेक, मेवाड पॉलीटेक्स, टेम्पसन्स, मेवाड हाईटेक, चौधरी ऑफसेट, एस.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इन्टरनेशनल सर्टीफिकेशन सर्विसेज, हिन्दुस्तान जिंक, महादेव एक्सपोर्ट आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चेम्बर के सभी पूर्वाध्यक्षों का पूर्व में उनके द्वारा चेम्बर को दी गई उल्लेखनीय सेवाओं एवं कार्यो के लिये स्नेह मिलन समारोह में अभिनन्दन किया गया। अंत में मानद कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन ने समारोह में भाग लेने वाले सभी सदस्यों उनके परिवाजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *