Header Banner

सेवा में समर्पित 5 वरिष्ठ महिलाओं को विशिष्ट सेवा सम्मान

BY — October 30, 2013

301007udaipur. इनरव्हील क्लब, उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक समारोह में शहर की ख्यातिप्राप्त, मानव सेवा समर्पित, सादगी व सरलता के व्यक्तित्व की धनी पाँच महिलाओं को सम्मानित किया गया।

क्लब की अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि डॉ. कमला कंवरानी को स्त्री रोग एवं स्त्री स्वास्थ्य, मंजुला बोर्दिया को विधवा महिला चिकित्सा, सहयोग एवं उनके परिवार कल्याण, सुशीला अग्रवाल को ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्म-निर्भरता, श्रीमती चन्द्रा भण्डारी को ग्रामीण महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं बाल शिक्षा एवं कंचन बोर्दिया को बाल चिकित्सा सहयोग एवं अध्यात्म प्रसार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु श्रीफल, उपारणा, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर क्लब सदस्याओं ने सम्मानित किया। सचिव श्रीमती स्नेहलता साबला ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 50 इनरव्हील बहिनें उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply