Header Banner

दो को जख्मी किया जंगली सियार ने

BY — October 30, 2013

301008फतहनगर. ईण्टाली मे जंगली पागल सियार ने दो भैंसों के साथ दो अन्य व्यक्तियों को भी जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार इस सियार ने ऊंकारलाल मेघवाल की भैंस को कुएं पर काटा। ठीक इसके बाद धनराज चौहान की भैंस को भी काटा। इसके बाद मोहनलाल खटीक को काट खया तथा दोपहर बाद 4 बजे वगतराम मेनारिया पर भी हमला किया।

मेनारिया ने सियार का मुकाबला कर भगा दिया। इसके बाद शाम करीबन 6.30 बजे खेत से घर लौट रहे भैरूलाल खारोल पर हमला कर पैर जख्मी कर दिया। भैरूलाल सियार के हमले से गिर पड़ा तथा जैसे-तैसे उठ कर आगे बढ़ा। वह वरदा पीपाड़ा की प्याऊ पर पैर से खून साफ कर ही रहा था कि सियार ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। इस बार उसने दो जगह काट खाया। असहाय होकर गिरने के बाद भैरूलाल ने बचाव के लिए लोगों को पुकारा। आस पास कोई था नहीं जिससे समय पर उसे मदद नहीं मिली। इधर अपने खेत पर जा रहे हीरालाल लक्षकार के लडक़े ने घर पर सूचना दी तथा परिजन उसे लेकर गए। दूसरे दिन भी सुबह वगतराम मेनारिया खेत पर गया जहां उस पर हमला किया। वह अपना बचाव कर घर लौटा। सियार मोटर साइकिल सवारों के पीछे भी दौड़ा। सियार के डर से लोग दो दिनों से पशुओं को एनिकट की ओर नहीं ले जा पा रहे हैं। एक अन्य पागल कुत्ते ने शंकरलाल खारोल की भैंस को काट डाला व नारायण लाल बागरिया को जख्मी कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply