स्पर्धाओं के साथ सीडी का विमोचन भी

BY — November 1, 2013

रोटरी क्लब का दीपावली स्नेह मिलन

011105Udaipur. रोटरी क्लब द्वारा रोटरी बजाज भवन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हुआ जिसमें नन्हें बच्चों से बुजुर्गों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर धूमधाम से मनाया और बहुत आनंद लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर निराली जैन की मधुर स्वर में गाये 11 गीत-गज़लों की सीडी का विमोचन भी किया गया।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक डी. पी. धाकड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में श्वेता गुप्ता प्रथम, पूजा स्वरूप द्वितीय, मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा शर्मा प्रथम, सुशीला सिंघवी द्वितीय, थाली सजाओं प्रतियोगिता में काजल बाहेती प्रथम, नीला करणपुरिया द्वितय तथा रश्मि गुप्ता तृतीय, बेस्ट किड्स प्रतियोगिता में प्रियल बोहती प्रथम व तनु बाहेती द्वितीय, बेस्ट कपल में श्रीमती व श्री बी. एच. बापना प्रथम, डॅा. देवेन्द्र सरीन व मधु सरीन व राकेश भाणावत द्वितीय, कमल कर्णावट,सुरेश सिसोदिया तथा कीर्ति अग्रवाल तृतीय, बेस्ट लंहगा साड़ी प्रतियोगिता में स्नेहा शर्मा प्रथम, बीना मुर्डिया व प्रभा सिंघवी द्वितीय, गिरिराज शर्मा, स्वर्णा गर्ग व नीला करणपुरिया तृतीय रही। कलरफुल ड्रेस के लिए बेला जैन को श्रेष्ठ् पुरस्कार प्रदान किया गया।
निराली जैन द्वारा गाये गये 11 गीत-गज़लों की सीडी का संगीतज्ञ डॅा. रघु उपाध्याय, बी. एल. मेहता, सुरेन्द्र जैन, रमेश चौधरी, बी. एच. बापना ने विमोचन किया। कार्यक्रम में निराली जैन ने ‘आज जाने की जि़द ना करो, यूं ही पहलू में बैठे रहो..’ गाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में क्लब को सर्वरेष्ठ सेवायें देने हेतु डी. पी. धाकड़ व श्रीमती अंजुला धाकड़ को सहायक प्रान्तपाल नक्षत्र तलेसरा,क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता, सचिव सुरेन्द्र जैन, उम्मेदसिंह चौहान, पी. एल. पुजारी, साधना मेहता, श्रीमती राजेन्द्र जैन ने उपरना ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पत्र का वाचन क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने किया। इस अवसर पर नन्हीं बालिका राधा स्वरूप ने ‘मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया…’,गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को सम्मोहित कर दिया। सचिव सुरेन्द्र जैन ने बताया कि 10 से 17 नवंबर तक मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॅा. डी. सी. शर्मा के नेतृत्व में मधुमेह रोग जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें मधुमेह से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे। समारोह में दीपावली हाऊजी का भी आयोजन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *