Header Banner

बोहरा गणेशजी को धराया अन्नकूट

BY — November 6, 2013

विभिन्न मंदिरों में होंगे महोत्सव

061103udaipur. दीपोत्स़व के बाद अब मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का दौर शुरू हो गया है। अलग अलग मंदिरों में अलग अलग दिन अन्नकूट आयोजन होंगे। बोहरा गणेशजी मंदिर में बुधवार को अन्नकूट का भोग धराया गया। वहीं चंदेसरा में ठाकुरजी को छप्पनभोग धराया गया।

061104061101फतह स्कूल के सामने निरंजनी अखाड़े वाले बालाजी मंदिर में 12 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। बोहरा गणेशजी में छप्पनभोग धराए गए। अन्नकूट के दर्शन करने श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी पड़ी। चन्देसरा गांव में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाए गए। फिर गांव में सभी को वितरित किया गया।

061107विनायक मंदिर में अन्नकूट महोत्सव
फतहनगर. विनायक नगर स्थित मंदिर में बुधवार की शाम गणेश सेना के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। 31 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट बना तथा विनायक के समक्ष छप्पन प्रकार के व्यंजन सजाए गए। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। विनायक की विशाल प्रतिमा की आंगी कर श्रृंगार धराया गया। सांय 7 बजे पुजारी नन्दलाल शर्मा ने महाआरती की। आरती के बाद आदिवासियों द्वारा चावल का अन्नकूट लूटा गया। नगरवासियों ने छप्पनभोग एवं सब्जी का अन्नकूट लिया। देर रात्रि तक लोग अन्नकूट के लिए आते रहे। अन्नकूट महोत्सव की श्रृंखला में आगामी दिनों आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर में भी आयोजन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply