Header Banner

वंशवाद तो कांग्रेस में, भाजपा में नहीं : कटारिया

BY — November 7, 2013

कटारिया पहुंचे उदयपुर

071109Udaipur. उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याहशी के रूप में घोषणा के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचे गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि वंशवाद तो कांग्रेस में है। यह रीति भाजपा में नहीं और इस बार का चुनाव गरीबी एवं तथाकथित वंशवाद के खिलाफ एक संघर्ष है।

071107वे सूरजपोल स्थित श्याीमाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा के यहां आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान यहां उदयपुर ग्रामीण के प्रत्या शी फूलसिंह मीणा, मावली के प्रत्यातशी दलीचंद डांगी भी मौजूद थे। उन्होंरने कहा कि देश पर आये संकट के लिए डॉ. मुखर्जी ने स्वयं का न्यौछावर करके कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखा। सौ प्रतिशत पसंदगी का उम्मीदवार चुनना संभव नहीं होता, लेकिन जिसको पार्टी ने कमल का निशान दिया, उसके लिए संगठन के सच्चे सिपाही के नाते पूरी ताकत लगाकर काम करें।
071108इससे पूर्व सिटी स्टेीशन पर भव्‍य स्वाोगत के बाद यहां से काफिला सूरजपोल पहुंचा जहां सभा हुई। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत, शहर जिलाध्यक्ष बृजलाल नागदा, विनोद बंसल ने पगड़ी और उपरना पहनाकर कटारिया का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शहर महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, देहात महामंत्री गीता पटेल, कुंतीलाल जैन, किरण जैन, वंदना मीणा, खूबीलाल पालीवाल, आईटी के मनोज जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, चंचल कुमार अग्रवाल, नानालाल बया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, आशीष कोठारी, कविता मोदी सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply