Header Banner

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला ‘छठ’ का व्रत

BY — November 9, 2013

091114Udaipur. बिहार के लोगों ने शनिवार को छठ माता व सूर्य देव की पूजा अर्चना की। शहर के फतहसागर एवं पीछोला पर बिहारी वासियों की सुबह खासी भीड़ रही। लोगों ने शुक्रवार को अस्ताचल को जाते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद शनिवार सुबह सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और छठ पर्व मनाकर व्रत खोला।

091113महिलाओं ने पहले धूप व अगरबत्ती जलाकर पूजन सामग्री के साथ छठ देवी की पूजा की तो महिला-पुरुषों ने तालाब में सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। उल्लेखनीय है कि बिहार के रहवासी लोगों में डाला छठ का पर्व हर्षोल्ला्स से मनाया जाता है। इस पर्व को वर्ष भर के पर्वों में सर्वोत्कृष्ट दस पर्वों में स्थान मिला हुआ है।

091115

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply