नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों के दौरे

BY — November 12, 2013

121109फतहनगर. नामांकन दाखिले के बाद कांग्रेस,भाजपा एवं बसपा के उम्मीद्वारों ने दौरे शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी ने सनवाड़ एवं फतहनगर का दौरा किया। डांगी ने सनवाड़ अखाड़ा पर सभा को सम्बोधित किया तथा सरकार की उपलब्धियों को बयां करते हुए वोट मांगे।

यहां पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपीलाल अग्रवाल,लोकसभा अध्यक्ष लवकुमार पुरोहित,हुकमीचंद पहाडिय़ा,मनोहरलाल त्रिपाठी,बंशीलाल तेली आदि ने सभा को सम्बोधित किया। यहां से डांगी फतहनगर पहुंचे जहां पर कृषि मण्डी की फाटक पर हमाल संघ ने अध्यक्ष विजयसिंह देवड़ा के नेतृत्व में ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया। डांगी ने हमालों से कहा कि पिछले पांच वर्ष में मण्डी मेें हमालों कों किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई। वे हमालों के हितोंं की रक्षा के प्रयास करेंगे। यहां पूर्व पार्षद गफफार मोहम्मद मंसुरी,मण्डी डायरेकटर हस्तीमल मारू,पार्षद केसरदेवी जटिया आदि थे। यहां से विधायक ईंटाली के लिए प्रस्थान कर गए जहां उन्होने देर रात तक ग्रामीणों से सम्पर्क किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *