Header Banner

नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए प्रभारी नियुक्त

BY — November 13, 2013

congressUdaipur. देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला ने जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाराज दावेदारों को मनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किये हैं।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि झाला ने गोगुन्दा के लिए रामलाल गायरी, झाडो़ल के लिए भगवतीलाल खटीक, उदयपुर ग्रामीण के लिए जगदीशराज श्रीमाली, वल्लभनगर श्यामलाल चौधरी, मावली कमलसिंह चौधरी, खेरवाडा़ किशन वाधवानी एवं सलूम्बर के लिए प्रतापसिंह चौहान को नियुक्त किया है। इन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओ की सहमति से मनाने का कार्य सौंपा गया हैं। श्रीमाली ने बताया कि जिलाध्यक्ष झाला ने अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं को 16 नवम्बर से पूर्व अपने नामांकन उठाते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का आह्वान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply