Header Banner

कार्तिक पूर्णिमा पर जगमंदिर में होगा भरतनाट्यम

BY — November 16, 2013

‘ब्रह्मांजलि 2013’ में प्रस्तु्ति देंगे कलाकार

bharatnatymaUdaipur. कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार शाम जगमंदिर में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन तथा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के संयुक्त तत्वावधान में भरतनाट्यम पर आधारित कार्यक्रम ‘ब्रह्मांजलि 2013’ का आयोजन किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी व अध्यक्ष अरविन्द सिंह मेवाड़ होंगे। मेवाड़ राजघराने में कालान्तर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश के ख्यातनाम कलाकारों की प्रस्तुतियों की सुदीर्घ परंपरा चली आ रही है। जगत पिता ब्रह्मा के आराधना दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कार्तिक पूर्णिमा के उत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक जगमंदिर में आयोज्य ‘ब्रह्मांजलि 2013’ कार्यक्रम में भरतनाट्यम के सुप्रसिद्ध कलाकार रामा वैद्यनाथन एवं दक्षिणा वैद्यनाथन प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में आगमन निमंत्रण पत्र से शीतला माता गेट से होगा। शाम 6.30 से रात 9.30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों को सजी-धजी नावों से रामेश्वरम घाट से जगमंदिर ले जाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply