मावली में भाजपा व कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

BY — November 16, 2013

पहुंची भाजपा की प्रचार सामग्री
प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी

161110फतहनगर. मावली विधानसभा का मुकाबला इस बार कांटे भरा है। यों तो मावली विधानसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है लेकिन जब से रेलमगरा तहसील की 9 पंचायतें मावली विधानसभा से टूट कर नाथद्वारा में जा मिली है कांग्रेस व भाजपा के मतदाताओं की तादाद लगभग बराबरी पर आ गई है।

151116मावली विधानसभा क्षेत्र में शामिल धनेरियागढ़, गवारड़ी, कोटड़ी, काबरा, पछमता, गिलूण्ड समेत नौ पंचायतें शामिल थीं। इन सभी में कांग्रेस को हमेशा से ही बढ़त मिलती रही है लेकिन गत चुनावों के दौरान हुए परिसीमन के बाद से सभी पंचायतें मावली से हट गई जबकि उदयपुर शहर से सटती पंचायतें मावली में शामिल की गई। ऐसे में जहां भाजपा कांग्रेस से पिछड़ती रही थी वो भी मुकाबले में आ गई। हालांकि जब-जब भी भाजपा ने मावली सीट जीती है या तो लोगों का रूझान किसी कारणवश एकाएक भाजपा की ओर बढ़ा या फिर किसी कांग्रेस के बागी द्वारा वोट काटे जाने से यह संभव हो पाया। गत विधानसभा चुनावों में भी यदि भाजपा के वरिष्ठ नेता जी जान से मतदान करवाने में जुटते तो संभव था कि वो यह सीट निकाल लेते। हार जीत का अंतर भी अधिक नहीं रहा था। इन दिनों भी जबकि चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है लोग चौराहों पर हार-जीत को लेकर चर्चा करते देखे जा सकते हैं। लोग मानते हैं कि परिसीमन के बाद कांग्रेस ही घाटे में रही है। यदि गत चुनावों में भी भाजपा एकजुट होती तो शायद स्थितियां बदली हुई होती। इस समय दोनों ही दल यह जानते हैं कि थोड़ी सी भी चूक इस सीट को गंवा सकती है, इसलिए आजकल दोनों ही उम्मीदवार समर्थकों के साथ जी जान से प्रचार में जुटे हैं।
151115इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे राजकुमार श्रीमाली बसपा से होकर स्थानीय भी हैं। ब्राह्मण को टिकट नहीं देने से नाराज लोग श्रीमाली के साथ जुडक़र भाजपा व कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिस किसी भी दल को अधिक नुकसान पहुंचा उसकी स्थिति खराब हो जाएगी। श्रीमाली भी इन दिनों अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में धुआंधार दौरे कर रहे हैं। युवाओं की एक टीम श्रीमाली के समर्थन में सघन जनसम्पर्क में भी जुटी है। श्रीमाली कितना कुछ मतदाताओं को तोड़ पाते हैं, यह तो वक्तप ही बताएगा।
भाजपा की प्रचार सामग्री पहुंची : मावली विधानसभा क्षेत्र स्थित सभी 234 बूथों पर भाजपा की प्रचार सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है। फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में भी भाजपा की प्रचार सामग्री यहां पहुंची जिसे लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रचार सामग्री लगाने के लिए दुकान अथवा मकान मालिक की लिखित स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। इसकी भाजपा ने तैयारी भी कर ली है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *