Header Banner

जीवनदाता हनुमानजी का भव्य अन्नकूट उत्सव

BY — November 17, 2013

171106Udaipur. श्री जीवनदाता हनुमान सेवा समिति धानमण्डी द्वारा जीवनदाता हनुमानजी का भव्य अन्नकूट उत्सव शनिवार को मनाया गया। हनुमानजी को 56 भोग का प्रसाद धराया गया।

महोत्सव में शाम 7.30 बजे महाआरती एवं संगीतमय सुन्दरकाण्ड, भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रसाद के साथ फूल, पुष्प वर्षा तथा आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दशोरा ने अतिथियो का माला से स्वागत किया। भव्य भण्डारे की भी व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं को खीर, पुड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply