कांग्रेस ने की कटारिया के भोज की शिकायत

BY — November 17, 2013

congressUdaipur. उदयपुर शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने कांग्रेसजनों के साथ आज शहर के विभिन्न  क्षेत्रों का दौरा किया वहीं उनके चुनाव संयोजक रामचंद्र मेनारिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी से भाजपा प्रत्याशी द्वारा कथित तौर पर मतदाताओं को रिझाने के लिए किए जा रहे स्नेहभोज की शिकायत की।

श्रीमाली ने रविवार को फतहपुरा से खारोल कोलोनी, हनुमान कॉलोनी, पुला, आलू फेक्ट्री, गायत्री मार्ग, कैलाश कॉलोनी अमल का कांटा, झीणीरेत का चौक, कोलीवाडा़, कुमावतपुरा, अलीपुरा, चांदपोल क्षेत्र में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से मत एवं समर्थन मांगा। शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता दीपक औदिच्य ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान श्रीमाली ने कहा कि जनता इस बार कटारिया के अब तक के कार्यकाल का अंकेक्षण कर उनके किए झूठे वादे का हिसाब मांग कर उन्हें सबक सिखाएगी ताकि भविष्य में कोई उदयपुर की भोली भाली जनता को गुमराह न कर सके। उन्होंने कहा कि अगर वे विधायक बनते है तो उनका हर क्षण उदयपुर वासियों के दुख दर्द एवं विकास के लिए समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उपाध्यक्ष शराफत खान, महामंत्री राजेश जैन, सुरेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, पूरण मेनारिया, चन्द्रसिंह कोठारी, महेन्द्र भारद्वाज, तुलसीराम लोहार, श्यामलाल कुमावत, पार्षद संजय पगारिया, अजय पोरवाल, सुखाडिया विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महामंत्री के. के. पुरोहित, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, राहुल व्यास, दिनेश राजपुरोहित, कैलाश साहू, जयप्रकाश टांक सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलत थे।
श्रीमाली के चुनाव संयोजक रामचन्द्र मेनारिया ने कटारिया द्वारा जगह- जगह किये जा रहे विशाल भोज की शिकायत चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित में की।
मेनारिया चुनाव संयोजक : श्रीमाली के चुनाव संयोजक के रूप में रामचन्द्र मेनारिया कार्य कर रहे हैं। सह संयोजक शराफत खान, सुरेश श्रीमाली, गणेश डागलिया, राजीव सुहालका को बनाया गया। साथ ही मीडिया प्रभारी दीपक औदिच्य, फिरोज अहमद शेख, राहुल व्यास, पंकज शर्मा को बनाया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *