झाला ने किया मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

BY — November 19, 2013

R_RJ_UDP_409_19Nov_Cm_Swagat_Av_Avinash 001Udaipur. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चित्तौंड़गढ़ में मंगलवार को हुई सभा के लिए जाते समय डबोक एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट से बाहर आते ही झाला के नेतृत्व में श्रम राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, महामंत्री मथुरेश नागदा, दिलीप प्रभाकर, ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी, युवा कांग्रेस गोगुन्दा अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राणावत, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश नागदा, जिला परिषद सदस्य प्रेमप्रकाश लबाना, कमलसिंह चौधरी, हेमन्त श्रीमाली, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, धर्मसिंह सुहालका, एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मेवाड़ा, सुरेश श्रीमाली, रतनसिंह राजावत, प्रहलादसिंह मोडी, तेजसिंह चारण सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। झाला ने मुख्यमंत्री को तिरंगी मेवाडी़ पगडी़ पहना 21 किलो वजनी फूलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए झाला को जिले की समस्त सीटें कांग्रेस के पक्ष में जीता कर देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी. पी. जोशी, सांसद रघुवीरसिह मीणा भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *