Header Banner

माकपा प्रत्याशी की चुनाव अभियान कमेटी गठित

BY — November 20, 2013

cpiUdaipur. उदयपुर शहर से राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा समर्थित माकपा उम्मीदवार राजेश सिंघवी के चुनाव प्रचार हेतु चुनाव अभियान कमेटी का गठन किया गया, जिसमें चुनाव संयोजक अशोक पालीवाल को बनाया गया है।

कमेटी में अध्यक्ष रामचन्द्र सालवी, उपाध्यक्ष के. आर. सिद्दीकी, सचिव अरूण व्यास, प्रचार प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा, सहप्रभारी शहजाद खान, बूथ कमेटी प्रभारी गणेशलाल तेली, सहप्रभारी विनोद चण्डालिया, नुक्कड़ मिटिंग प्रभारी मोहनलाल खोखावत, सहप्रभारी महेश शर्मा, नरेन्द्र जोशी, स्वाति राबर्ट, जावेद खां को मनोनीत किया गया। आज सेक्टर 3, सेक्टर 4, गायत्री नगर आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क किया गया। जनसम्पर्क के दौरान कृष्ण गोपाल शर्मा, भरत सेन, मुनव्वर खां, रणजीत सिंह, राकेश मीणा, राजकुमार बैरवा, दामोदर कुमावत सहित क्षेत्रीय लोगों ने भी भागीदारी की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply