Header Banner

वृन्दा करात 26 को उदयपुर में

BY — November 22, 2013

माकपा प्रत्याशी राजेश सिंघवी का जनसम्पर्क अभियान जोरों पर

brindaUdaipur. राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा समर्थित माकपा उम्मीदवार राजेश सिंघवी के समर्थन में 26 नवम्बर को होने वाली आमसभा को माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य, पूर्व सांसद वृंदा करात सहित पूर्व सांसद सुभाषिनी अली एवं त्रिपुरा के मंत्री (युवा, खेल, वन, आई.टी.) जितेन्द्र चौधरी सम्बोधित करेंगे।

221109राजेश सिंघवी के जनसम्पर्क अभियान के साथ आमसभा को सफल बनाने हेतु जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में आलू फैक्ट्री, पुलां, मल्ला तलाई, सज्जन नगर, भीलू राणा कॉलोनी, आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान बी. एल. सिंघवी, मोहनलाल खोखावत, घासीराम, मुनव्वर खां, रणजीत सिंह, राकेश मीणा, मंजू सिंघवी सहित क्षेत्रीय लोगों ने भी भागीदारी की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply