क्या कटारिया और भाजपा अलग-अलग हैं!

BY — November 22, 2013

फतहनगर बना राजनीति का अखाड़ा

221112Udaipur/फतहनगर. राजनीति भी क्या क्या नहीं करा देती। टिकट वितरण के बाद तीखे बगावती तेवर अपनाने वाले भाजपा नेता मांगीलाल जोशी कभी कटारिया के खिलाफ बोलते हैं तो कभी भाजपा के साथ आ जाते हैं। पहले उदयपुर से कटारिया के सामने बागी के रूप में लड़ने का दावा तक करने वाले जोशी ने एक दिन पूर्व ही कहा था कि धर्मनारायण जोशी को 2008 में हरवाने में कटारिया का हाथ रहा और आज मावली में धर्मनारायण जोशी के साथ मिलकर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया।

आम जनता तक यह नहीं समझ पा रही है कि वे किसके साथ हैं। पार्टी के साथ या कटारिया के साथ। क्याा कटारिया और भाजपा अलग अलग हैं। तीखे तेवर अपनाकर कटारिया के खिलाफ बयानबाजी कर वे क्या साबित करना चाहते हैं, ये तो वे ही जानें लेकिन मतदाता भी सब कुछ समझता है।
शुक्रवार को धर्मनारायण जोशी तथा मांगीलाल जोशी मावली में भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी के साथ एक मंच पर आए। आलाकमान के निर्देशों के बाद पार्टी की लाइन में रहते हुए भाजपा उम्मीदवार के साथ मंच साझा कर पार्टी के प्रति वफादारी निभाने का संकेत दे दिया है। जोशी बंधुओं का कहना है कि वे पार्टी से ऊपर नहीं है तथा वसुन्धरा के निर्देशानुसार पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
221113भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी ने सुबह 9 बजे सनवाड़ के वांकियाजी बावजी से दौरा शुरू किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत के साथ डांगी ने वांकियाजी बावजी के दरबार में मत्था टेका तथा मन्नत मांगी। इसके बाद सनवाड़ के गली मोहल्लों में दलीचंद के साथ सैकड़ों की फौज जुटी तथा घर-घर एवं दुकान-दुकान सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा। कार्यालयों के विधि विधान से उद्घाटन भी हुए। दोपहर में फतहनगर में जन सम्पर्क शुरू किया गया। प्रताप चौराहा से डांगी ने जन सम्पर्क शुरू किया तथा प्रत्येक दुकान पर जा कर मत देने की अपील की। डांगी ने राजनीतिक दूरियों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों तक का आशीर्वाद लिया।
गुजरात के दल ने किया सम्पर्क: ईण्टाली मे गुजरात से आये भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलीचंद डांगी के लिये प्रचार किया तथा युवा मोर्चा की बैठक ली। इन कार्यकर्ताओं ने गुजरात में हो रहे विकास ओर लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के पीछे मोदी की कार्यशैली को बताया। राजस्थान में भी गुजरात की तरह विकास की गंगा बहे इसके लिए वसुन्धरा के हाथ मजबूत करने की बात कही। कोशिक भाई पटेल के साथ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ट के प्रमोद सामर, उदयपुर डेयरी की अध्यक्ष गीता पटेल, प्रकाश जैन,युवा मोर्चा के देहात जिला मंत्री प्रकाश डांगी, मनोज पुजारी, मोहन मेनारिया, जगदीश मून्दडा, गिरधारी लाल सोनी, सरपंच कालूलाल जणवा, वगतराम मेनारिया, दिनेश कावडिया, जगदीश मून्दडा, जगदीश विजयवर्गीय ने डांगी खेडा, कीर खेड़ा, ढूंढिया, रोहिडा, उदाखेडा, मन्नाखेडा़ आदि गांवों में सम्पर्क कर भाजपा के दल्लीचन्द डांगी को वोट देने की अपील की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *