Header Banner

बार चुनाव की अधिसूचना जारी

BY — November 23, 2013

advocateUdaipur. बार एसोसिएशन, उदयपुर के चुनाव के लिए अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। चुनाव 22 दिसंबर को होंगे। उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बार अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि 4-7 दिसंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 7 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 9-10 दिसंबर को नाम वापस ले सकेंगे। 10 दिसंबर को दोपहर बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। फिर 22 दिसंबर को 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply