Header Banner

उदयपुर-नाथद्वारा ट्रेन को एक माह के लिए बढ़ाया

BY — November 23, 2013

लंबी प्रतीक्षा सूची देखते हुये 2 गाडियों में बढा़ये डिब्बे

trainUdaipur. लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 2 रेल सेवाओं में यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढोतरी की है। साथ ही उदयपुर-नाथद्वारा साप्तानहिक ट्रेन को भी एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

गाडी संख्या 19601, उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी साप्ताहिक एक्सप्रेस में उदयपुर से 23 नवम्बंर से एक सैकण्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई। गाडी़ संख्या 14707, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस रणकपुर एक्सप्रेस में बीकानेर से दिनांक 23 नवम्बिर से एक सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।
उदयपुर-नाथद्वारा की संचालन अवधि बढाई
अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने उदयपुर-नाथद्वारा-उदयपुर स्पेशल रेलगाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तातर किया है। गाडी़ संख्या 09607/09608, उदयपुर-नाथद्वारा-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा की संचालन अवधि में 01 दिसंबर से 29 दिसंबर तक (5 ट्रिप) का विस्तार किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply