Header Banner

सत्य सार्इ बाबा के जन्मोत्सव पर भक्ति संध्या

BY — November 24, 2013

241109Udaipur. सत्यब साई सेवा समिति की ओर से सत्य साई बाबा के 88 वें जन्म दिन पर शनिवार शाम विज्ञान भवन में भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान बाहर से आए भक्तों ने कीर्तन भी किया।

समिति के जिलाध्यक्ष आर. के. श्रीवास्त व ने बताया कि शाम को शुरू हुए कार्यक्रम के आरंभ में वेद पाठ हुआ। फिर स्‍वागत एवं माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलन कर सत्य साई बाबा का भक्तों को संदेश वाचन किया गया।

241108उनके संदेश की वीडियो प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान मुम्बई से आए आनंद शर्मा ने भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुुतियां दी। अंत में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति संयोजक मनमोहन शर्मा, के. एस. हिरण, परमवीर सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply