मेटेरियल मैनेजमेन्ट पर सेमिनार

BY — November 28, 2013

281103Udaipur. अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर में मेटेरियल मैनेजमेन्ट विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को मटेरियल मेनेजमेन्ट से सम्बन्धित सभी पहलुओं को पॉवर प्वाईंन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से बताया गया।

मुख्य वक्ता एमएनआईटी जयपुर के मटेलेर्जिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ. सी. पी. शर्मा थे। संस्था के निदेशक श्री अशोक जैन ने सर्वप्रथम डॉ. शर्मा का स्वागत किया व कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने इंजीनियरिंग मटेरियल के प्रमुख वर्गों जैसे पॉलीमर, सीरेमिक, फाईबर व अन्य को उनके लक्षणों के आधार पर समझाया तथा इनकी सर्विस कन्डीशन्स से अवगत कराया। इस सेशन के बाद में तकनीकी वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। संस्था निदेशक हेमन्त धाभाई ने संस्था की ओर से धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *