Header Banner

पार्टी के ही व्यक्ति को देते टिकट : भींडर

BY — November 29, 2013

उन्होंने मेवाड़ का कौनसा कर दिया विकास!
वल्लभनगर के बागी भींडर ने साधा निशाना
कहा, मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं है कटारिया

291117udaipur. वल्लभनगर से भाजपा के बागी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रणधीरसिंह भींडर ने अपना टिकट काटने से खफा और सारी जिम्मेंदारी गुलाबचंद कटारिया की बताते हुए कहा कि मेरा विरोध सिर्फ इतना है कि पार्टी के ही किसी व्यक्ति को टिकट दिया जाना चाहिए था। मुझे टिकट नहीं दिया, कोई बात नहीं लेकिन विरोधी पार्टी के व्यक्ति को भाजपा का टिकट दे दिया।

वे यहां लेकसिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेवाड़ का विकास कांग्रेस ने नहीं किया लेकिन कटारिया ने भी सरकार में महत्व पूर्ण पदों पर रहते हुए मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से संबंध बिगाडे़ ही। उनसे लड़ने में अपना समय बिताया। उन्हों ने कौनसा मेवाड़ का विकास कर दिया।
उन्होंने कहा कि कटारिया मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री के लिए वांछित योग्यताएं कटारिया में नहीं हैं। उन्होंने 2008 में चुनाव हरवाने का जिम्मेदार भी कटारिया को ठहराया। उन्होंने कहा कि मुझे कटारिया नहीं बल्कि भैरोंसिंह शेखावत पार्टी में लेकर आए। भींडर में संघ कार्यकर्ता की दुर्घटना में मौत को जबरन हत्या का नाम दिया गया। उनके गृहमंत्रित्वकाल में जांच हुई और सभी जांचों में दुर्घटना से ही मौत होना पाया गया। उन्होंने कहा कि मावली से डांगी को टिकट देकर कटारिया ने एक तीर से कई शिकार कर लिए। पुराने विरोधी व ब्राह्मण नेताओं का टिकट काट दिया। चुनाव जीतने के बाद वापस पार्टी में जाने के प्रश्‍न पर उन्‍होने कहा कि यह सब मेरे कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है। वे जो कहेंगे, वही करुंगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply