माकपा प्रत्याशी के समर्थन में वाहन रैली

BY — November 29, 2013

291101Udaipur. उदयपुर (सामान्य) विधानसभा सीट से माकपा उम्मीदवार राजेश सिंघवी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने शहर में दुपहिया वाहन रैली निकाली। रैली सुबह 10 बजे समोर बाग के पास से शुरू हुई।

बाद में रैली जगदीश चौक, चांदपोल, ब्रह्मपोल, मल्ला तलाई चौराहा, रामपुरा चौराहा, भीलू राणा बस्ती, शेरेटन होटल, राडाजी चौराहा, अम्बावगढ़ नई पुलिया, जाटवाड़ी हाथीपोल, चेटक सर्कल, सहेली बाडी मार्ग, फतहपुरा चौराहा, साईफन चौराहा, पुन: फतहपुरा होते हुए पुला, भगत सिंह नगर, आयड़ पुलिया, यूनिवर्सिटी रोड़, बोहरा गणेश जी से अशोक नगर, शक्ति नगर, टाउन हॉल, सूरजपोल, ठोकर, सुन्दरवास, प्रताप नगर चौराहा, आरटीओ ऑफिस, आईटीआईडी, ढेबर कॉलोनी, खेमपुरा, रेल्वे क्रोसिंग, मठ मादड़ी, आकाशवाणी रोड़, सेक्टर 3, 4, 5 से मेनारिया गेस्ट हाउस, संतोष नगर, टेकरी चौराहा से उदियापोल, सूरजपोल कन्ट्रोल रूम, आरएमवी रोड़ कालाजी गोराजी, गुलाब बाग रोड होते हुए उदियापोल पहुंची। रैली में कार्यकर्ताओं ने ’तख्त बदल दो, ताज बदल दो-बेईमानों का राज बदल दो‘, ’लाल लाल लहराएगा-इंकलाब आएगा‘, ’इंकलाब जिन्दाबाद‘ के नारे लगाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *