Header Banner

निशुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर 5 से

BY — December 2, 2013

ayurvedUdaipur. योग सेवा समिति व सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 5 व 6 दिसंबर को निशुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर योग अंबामाता चरक छात्रावास के पीछे स्थित योग सेवा समिति परिसर में लगाया जाएगा।

समिति के संस्थापक डॅा. सुन्दरलाल दक ने बताया कि शिविर में लुधियाना के वैद्य बी. आर. तनेजा सेवाएं देकर गंभीर रोगों तक का जड़ी-बूटियों से निदान करेंगे। उन्होनें बताया कि 5 दिसंबर को सांय 6 बजे से इसी परिसर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग का 5 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें उमंग परिवार के सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply