सुविवि का दीक्षान्त समारोह 21 को

BY — December 4, 2013

suvivi logoउदयपुर। मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय द्वारा 2012 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उपाधिधारकों के लिए 21 दिसम्बर को सुबह 11 बजे दीक्षान्त समारोह होगा। इसमें समस्त स्नातकोत्तर, एमफिल व विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधिधारियों को उपधियाँ व स्वर्ण पदक धारकों को स्वर्ण पदक दिये जाएंगे।

समारोह से संबंधित सूचना प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.mlsu.ac.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। समारोह में उपस्थित होने के इच्छुक उपाधिधारी 02 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक समारोह में उपस्थित होने की लिखित सूचना संलग्न प्रारूप में 400 रूपये मय शुल्क के डिमाण्ड ड्राफ्ट/पे ऑर्डर ’’वित्त नियन्त्रक, मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय, उदयपुर के नाम सहित सहायक कुल सचिव को पे्रषित कर सकते है ताकि उनके लिए विश्वविद्यालय सभागार में स्थान सुरक्षित कर अकादमिक गाउन की व्यवस्था की जा सके।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *