Header Banner

गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा रवाना

BY — December 4, 2013

041203उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संस्थान की ओर से सेक्टर 3 स्थित शांतिनाथ मंदिर से आचार्य कल्याणसागर, आचार्य राजतिलक सागर सूरिश्वर तथा धर्मकीर्ति सागर के नेतृत्व में 500 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं आज प्रात: सवा पांच बजे गुजरात ईडर स्थित श्री पावापुरी जलमंदिर महातीर्थ छहरी पालित पदयात्रा के लिए रवाना हुई।

संघ के यशवन्त कोठारी ने बताया कि पदयात्रा की रवानगी से पूर्व से.3 स्थित शांतिनाथ मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा की सफलता की कामना की गई। पदयात्रा संघ को गाजे-बाजे के साथ रवाना किया गया। हाईवे स्थित दलाल पेट्रोल पम्प पर नवकारसी का आयोजन किया गया जिसे लाभार्थी पारसमल-मुजू देवी,हस्तीमल लोढ़ा व भूपालसिंह दलाल थे। प्रथम दिन यात्रासंघ प्रात: 10 बजे काया पहुंचा जहां रात्रि को आचार्य श्री के सानिध्य में धर्माराधना की गई एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। यात्रा गुरूवार को  टीडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply