Header Banner

ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के चुनाव 22 को

BY — December 6, 2013

UN Logo-newउदयपुर। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के द्विवार्षिक चुनाव 22 दिसम्बर को होने जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा चुके हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद पर होंगे चुनाव।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयकृष्ण दवे ने बताया कि दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के जनवरी, 2014 से दिसम्बर, 2015 तक के लिए उपरोक्त पदों हेतु 22 दिसम्बर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक प्रतापनगर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संगठन कार्यालय पर मतदान किया जाएगा। इस हेतु 6 दिसम्बर को सम्पन्न नामांकन पत्रों के प्रस्तुतिकरण में चंचल कुमार अग्रवाल, इन्द्रसिंह चोरड़िया, नवीन नागौरी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा 20 अन्य उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। 10 दिसम्बर को नाम वापसी का अंतिम दिन है तत्पश्चात 22 को मतदान एवं उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply