इंतजार खत्म , काउंटडाउन शुरू

BY — December 7, 2013

मीरा कन्या महाविद्यालय में मतगणना की तैयारियां
आठ विधानसभा के लिए 60 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला आज

081204उदयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2013 के तहत उदयपुर जिले की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य रविवार सुबह 8 बजे राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए. टी. पेंडणेकर ने शनिवार को मतगणना स्थल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोगुन्दा के मतों की गणना महाविद्यालय के कमरा संख्या 135 (प्रथम तल) में की जाएगी। इस कक्ष में 12 टेबल लगाये गए और 22 राउण्ड में मतगणना होगी। झाडो़ल की मतगणना कमरा संख्या 5 (भूतल) 12 टेबल पर होगी और 22 राउण्ड में मतगणना होगी। इसी तरह से खेरवाडा़ की मतगणना  कमरा संख्या 16 (भूतल) 14 टेबल पर 21 राउण्ड में पूरी होगी।
इसी तरह से उदयपुर ग्रामीण की मतगणना कमरा संख्या 22  (भूतल) 12 टेबल्स पर 20 राउण्ड में तथा उदयपुर शहर की मतगणना कमरा संख्या 133 (प्रथम तल) 12 टेबल्स पर 19 राउण्ड में पूरी होगी। मावली की मतगणना कमरा संख्या 7 (भू तल) 10 टेबल्स पर 24 राउण्ड में पूरी होगी। इसी प्रकार वल्लभनगर की मतगणना कमरा संख्या 116 (प्रथम तल) 10 टेबल्स पर 27 राउण्ड में पूरी होगी तथा सलूम्बर क्षेत्र की मतगणना कमरा संख्या 108 (प्रथम तल) 10 टेबल्स पर 27 राउण्ड में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार जो मतगणना एजेन्ट जहां नियुक्त किये गये हैं, वे वहीं बैठेंगे। वे अन्य टेबल व विधानसभा गणना स्थल में आ-जा नहीं सकेंगे।
081203कडी़ सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल पर केवल सुरक्षा प्रवेश पासधारियों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान सभी पासधारियों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल पूर्णत: वर्जित रहेगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की सामग्री, बीडी़, गुटखा, माचिस आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित है।
ताजा परिणामों की जानकारी :-  राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के ताजा रुझानों एवं परिणामों की जानकारी का प्रसारण माइक एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही सूचना केन्द्र से ताजा परिणामों एवं रूझानों का प्रोजेक्टर एवं माइक के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।
कडी़ चौकसी में ईवीएम :- मीरा कन्या महाविद्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम को अलग-अलग कमरों में संग्रहीत किया गया है।  24 घण्टे सशस्त्र बल के कडे़ पहरे में ईवीएम को सुरक्षित रखा जा रहा है। साथ ही पूरे महाविद्यालय परिसर को कडे़ सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। मतगणना ठीक 8 बजे शुरू होगी। सर्वप्रथम पोस्टल बेलेट्स की मतगणना होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *