क्वीन्स बुटिक का उद्घाटन

BY — December 8, 2013

31 दिसंबर तक स्पेशल ऑफर

081203उदयपुर। पंचवटी स्थित आर. के. मॉल में क्वीन्स बुटिक का उदघाटन रविवार को महापौर रजनी डांगी ने किया। डांगी ने कहा कि क्वीन्स बुटिक अपने नाम के अनुरूप शहर की महिलाओं व युवतियों को रानी बनाने में अग्रसर होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। ऐसे बुटिक से न केवल शहरवासियों को बल्कि आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर विकल्प मिलेंगे।

बुटिक की संचालक रक्षा पोखरना ने बताया कि यहां महिलाओं व युवतियों के लिए डिजाइनर सूट्स, साड़ीज, ड्रेस मेटेरियल, वेस्टर्न आउटफिट्स, कस्टम डिजाइनिंग, एक्सक्लूजिव ज्वेलरी, घडिय़ां एवं एसेसरीज, विन्टर वियर आदि की लम्बी रेंज उपलब्ध है। उद्घाटन के दौरान पिंकी मांडावत, एस. के. पोखरना, अभय नाहर, दीपक हिंगड़, अभिषेक पोखरना, सौभाग्यसिंह मांडावत सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *