Header Banner

विशाखापट्टनम जाएंगे डॉ. धर्मसिंह

BY — December 11, 2013

111201उदयपुर। कम्‍प्‍यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया का वार्षिक अधिवेशन 13 से 15 दिसम्बर तक विशाखापट्टनम में होगा। इसमें आईसीटी और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर चर्चा होगी। इसमें पत्रवाचन के लिए सीटीएई में कम्‍प्‍यूटर इंजीनियरिंग विभाग डॉ. धर्मसिंह जाएंगे।

वे वहां ‘फ्यूचरिस्टिक वायरलेस और एंबेडेड नेटवर्क बुनियादी सुविधा विषयक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में सीएसआई उदयपुर चैप्टर को पिछले साल के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बेस्ट चेप्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरा अवसर है जिसमें सीएसआई उदयपुर चैप्टर को बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply