Header Banner

दोस्ती के बाद यौन शोषण पर एक गिरफ्तार

BY — December 13, 2013

साढ़े पांच लाख रुपए भी मंगवाए थे

sexabuseउदयपुर। मोबाइल पर दोस्ती गांठने के बाद युवती से तीन साल तक यौन शोषण कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर साढ़े पांच लाख रुपए के सोने के जेवरात हड़पने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि शोभागपुरा क्षेत्र में रहने वाले डांगी समाज के एक युवक ने गायरियावास निवासी मिथलेश पुत्र बसंतीलाल जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि बहन को तीन वर्ष पूर्व एक मिस कॉल आई थी। बहन के फोन मिलाने पर युवक ने अपना परिचय मिथलेश के रूप में दिया था। इसके बाद अक्सकर वह मेरी बहन को फोन करने लगा। इस तरह युवक ने अपनी बातों में फंसाकर मेरी बहन से दोस्ती गांठ ली तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और जब तक मौका मिलता वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई तो उसने गर्भपात भी कराया। आपसी संबंधों का खुलासा करने की धमकी देकर उससे वह पैसे व जेवरात मंगवाना शुरू कर दिया। बहन डर के मारे घर से जेवरात चुराकर आरोपी का मुंह बंद करती रही और वह उसका यौन शोषण करता रहा। इस तरह आरोपी ने सत्रह तोला सोने के जेवरात हड़प लिए। मामले की जांच कर रहे डिप्टी अनंत कुमार ने बताया कि आरोपी मिथलेश को गिरफ्तार कर लिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिस मोबाइल से वह फोन करता था उस नंबर की कॉल डिटेल व मोबाइल लिया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply