लेम्प में तीन गुना अधिक जलता है दीपक

BY — December 13, 2013

क्राफ्ट मेले की बिक्री पहुंची 21 लाख

131204उदयपुर। रूडा (रूरल नॉन फार्म डवलपमेंट एजेंसी) की ओर से टाऊनहॉल में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला ‘गांधी शिल्प् बाजार 2013’ में शिल्पकारों द्वारा लगायी गई विभिन्न उत्पादों की स्टॉलों को पसन्द किया जा रहा है।

मुरादाबाद से आये रईस अहमद मेले में रांग धातु से बना ब्रास का ऐसा लेम्प लेकर आये है जिसमें जलते हुए सामान्य दीपक की तुलना में तीन गुना अधिक दीपक जलता है जिस कारण दीपक में होने वाले खर्च में भी कमी आती है। रईस अहमद बताते है कि मंदिरों में जलने वाला सामान्य दीपक औसतन यदि 4 घ्ंाटे चलता है तो इस लेम्प में वहीं दीपक 12 घंटे चलता है। लेम्प को इस तरह से बनाया गया है कि उसमें जलने वाला दीपक हवा से और अचानक तरीके से भी नहीं बुझता है। इसके लेम्प गर्म होकर उसमें लगे कंाच टूटे नहीं इसके लिए शिल्पकार ने उन कांच को रांग धातु से जोड़ा गया है जो कांच को गर्म होने से रोकता है। दीपक के बाउल्स ब्रास के होने के कारण वे लेम्प व दीपक मदिरों व पूजा घर में ही काम आते है।
131205रईस अहमद बताते है कि पूर्व में रोशनी के लिए काम आने वाले लेम्प का प्रयोग अब बहुत कम हो चुका है। लेम्प को नये रूप व अन्दाज में इस तरह से बाजार में उतारा कि उसे जनता द्वारा अब पसन्द किया जाने लगा है जिस कारण वह बाजार में अपने खोये हुए अस्तित्व को पुन: पाने का प्रयास कर रहा है। रईस अहमद अब तक जयपुर,नाथद्वारा, सहित अनेक स्थानों पर स्टॉल लगा कर जनता को इस उत्पाद की ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए है। रूडा के महाप्रबन्धक दिनेश सेठी ने बताया कि दिन ब दिन मेले में जनता की बढ़ती भीड़ के कारण मेले की बिक्री अब तक 21 लाख तक पहुंच चुकी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *