Sun, September 13, 2026
Header Banner

हिंद जिंक के जोशी को बिजनेस टूडे का बेस्ट सीईओ अवार्ड

BY — December 14, 2013

कोर सेक्टर में उत्कृष्ट एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य

141207उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के मुख्यव कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी को कोर सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तथा हिन्दुस्तान जिंक को अंतरराष्ट्री य स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए बहुचर्चित बिजनेस मैगज़ीन ‘बिजनेस टूडे’ ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया।

जोशी को ‘बी. टी. बेस्ट सीइओ’ (कोर सेक्टर अवार्ड) का यह प्रतिष्ठित पुरस्कासर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनन्द शर्मा ने प्रदान किया। इस दौरान बिजनेस टूडे के एडिटर-इन-चीफ अरूण पुरी सहित देश भर की विभिन्न कंपनियों के उच्चाधिकारी भी शामिल हुए। जोशी को अवार्ड के लिए आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन केवी कामथ की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने प्रस्तावित किया।
उल्ले्खनीय है कि हाल में जोशी को अलौह धातु उद्योग क्षे़त्र में  उल्लेखनीय योगदान के लिये 6 दिसम्बर, 2013 को नई दिल्ली में भारतीय धातु संस्थान, कोलकाता ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था। गत 35 वर्षों से जोशी खनन उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए है तथा इनके नेतृत्व में हिन्दुस्तान जिंक की सभी खदानों ने जैसे रामपुरा-आगुचा, जावर खदान, राजपुरा दरीबा खान तथा सिन्देसर खुर्द खदानों ने उल्लेखनीय विस्तार किया है। आज इन सभी खदानों की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन से अधिक पहुंच चुकी है।
141208हिन्दुस्तान जिंक की खदानों द्वारा सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जोशी ने ना सिर्फ खदानों का विस्तार किया अपितु कंपनी की बढ़ती उत्पादन क्षमता के मद्देनजर नए स्मेल्टरों के भी अयस्क की आवश्यतकता को पूरा किया। सन् 1976 में सहायक अभियन्ता के पद पर नियुक्त हुए तथा विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए श्री अखिलेष जोषी 1997 में विश्व् की सबसे बड़ी जस्ता-सीसा खदान, रामपुरा आगुचा खदान, के मुख्य खनन प्रचालन अधिकारी के पदभार को सम्भाला।
विनिवेश के पश्चात् 2003 में श्री जोशी रामपुरा आगुचा खदान के इकाई प्रधान के रूप में पदासीन हुए। शीघ्र ही उन्हें हिन्दुस्तान ज़िंक की सभी खदानों के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। इनकी लिखित पुस्तक ‘ब्लास्ट, डिजाईन, थ्योरी एण्ड प्रेक्टिस’ आज भी नव आगन्तुक अभियन्ताओं को पढ़ाई जाती है जो कि खनन अभियन्ताओं को खनन क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। जोशी अक्टूबर 2008 में मुख्य प्रचालन अधिकारी का कार्यभार संभाला तथा जनवरी 2012 में जोशी हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आसीन हुए। खनन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा तथा उल्लेखनीय कार्य के लिए जोशी को सन् 2006 में भी प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। सन् 2012 में भारत सरकार के तत्कालीन वित्तमंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने भी श्री जोशी को उनके खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हो चुके है तथा सन् 2013 में इण्डियन माइनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने ‘‘स्वच्छ खनन तकनीक’’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विषिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए जोशी को प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply