Header Banner

ओला के निधन पर शोक

BY — December 15, 2013

shishram olaउदयपुर। केन्द्रीय श्रम मंत्री शीशराम ओला के निधन पर कांग्रेस एवं विभिन्न  अग्रिम संगठनों ने शोक जताया है। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभाओं का भी आयोजन किया गया।

देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि ओला के निधन से कांग्रेस में एक युग का अन्त हो गया। ओला ने अपने राजनैतिक जीवन में सदैव किसानों एवं श्रमिकों के हित में कार्य करते हुए युवा शक्ति को प्रेरणा देकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया।
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शीशराम ओला के निधन पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश ने महिला, बच्चों, किसानों एवं सैनिकों के हितों की रक्षा करने वाला महान राजनेता खो दिया है। डॉ. व्यास ने उनके निधन पर संवेदना संदेश में कहा कि ओला केन्दीय मंत्री और राजस्थान में मंत्री के रूप में समर्पण भाव सें देश सेवा की जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, महांमत्री रोशनलाल जैन व चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला ने कहा कि ओला किसानों के हितों के लिये निरंतर लड़ने वाले योद्धा थे। उनके असामयिक निधन से राजस्थान व देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply