Header Banner

सूने मकान से लाखों की चोरी

BY — December 16, 2013

161206उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ किए और लाखों की चोरी कर गए। मकान मालिक मुंबई में है जबकि किरायेदार किसी काम से बाहर गए थे।

जानकारी के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 4 में पूजानगर निवासी राजमल जैन मुंबई में रहकर व्यवसाय करते हैं। वे सपरिवार वहीं रहते हैं। यहां उनके मकान में किरायेदार कूण (लसाडि़या) निवासी अशोक जैन परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। इनका हिरणमगरी में ही रेस्टोिरेंट है। वे 13 दिसंबर को परिवार के साथ मध्यप्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। मकान के बाहर ताला लगा था। सोमवार सुबह वापस आने पर अंदर जाकर देखा तो गार्डन में खिड़की की ग्रिल पड़ी थी। पूरे मकान को बाहर से चारों ओर से देखा तो खिड़कियां बंद थीं। फिर ताला खोलकर अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।

161207अलमारी से चोरों ने 15-20 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, टॉप्स, चांदी के जेवर आदि चुरा ले गए। उन्हों ने उपर जाकर देखा तो मकान मालिक के भी कमरों का ताला टूटा था। चोरों ने मकान मालिक के कमरे पर लगे कुंदों को तोड़ दिया। इंटरलॉक होने के कारण तोड़ने का प्रयास किया तो इंटरलॉक चौखट से टूटकर बाहर निकल गया। फिर चोरों ने अंदर जाकर जमकर बिखेरा किया। मुंबई से रवाना हुए मकान मालिक के अनुसार 30 तोला सोने के जेवर व ढाई किलो चांदी के जेवर, पांच हजार रुपए नकद पडे़ थे। मकान मालिक के यहां आने पर ही चोरी हुए सामान के बारे में स्पष्ट पता चलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply