Header Banner

आहड़ संस्कृति में देखी विरासत

BY — December 17, 2013

विद्यार्थियों ने आहड़ संस्कृति का अवलोकन

171204उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्व विद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर के 60 विद्यार्थियों ने मंगलवार को आहड़ संग्रहालय का ऐतिहासिक अवलोकन किया।

सहायक आचार्य डॉ. हेमेन्द्र चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने 4500 साल पुरानी ताम्र पाषाणिक संस्कृति आहड़ में स्थिति पुरास्थल में चूल्हे, मकान, आवासिय बस्ती, ग्रामीण संस्कृति की विषेषताओं का देखा साथ ही उस काल में लोग किस तरह व्यवहारिक रूप से अपना जीवन यापन करते थे उसके बारे में जाना। छात्रों को संग्रहालय में स्थिति मृदभाण्ड, मूर्तिया, मृण मूर्तियां, सिक्के, खिलौने के अवशेष आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply